आपका बहुत बहुत स्वागत है। आपकी एक नई दुनिया मे।

बुधवार, 25 सितंबर 2019

मान्या - THE GANGSTER (PART-7)


रंजिश का पता चला,तो सब हैरान हो गए कि, जो हमला मान्या पर हुआ है। वह किसी और का काम नहीं उनके सामने जो कैंडिडेट खड़ा है,उसके ही कुछ लोग जो बाहर से आए हुए थे,जिन्हें मान्या के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था,उन्होंने ये कारनामा किया है दो-तीन दिन में यह सब स्पष्ट हो गया,थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई ।
अब फिर से वही सवाल, मान्य का दिमाग खराब, वही होना था जो हर्ष के साथ हुआ लेकिन अबकी बार लड़ाई हाथ मुखों की नहीं थी।अबकी बार हथियार की लड़ाई थी, जिसे लड़ना मान्या कि अहम को बचाना था,अब अगले दिन जब चुनाव से 1 दिन रह गया मान्या ने यह फैसला लिया कि वह चुनाव के तीन-चार दिन बाद इसका बदला लेगा ।
चुनाव का दिन आया सभी ने वोट डाले 70 परसेंट वोट पोल हुए । अब फैसले की घड़ी 3 दिन बाद जब रिजल्ट आया तो फैसला कपिल के हक में था, कपिल लगभग दो तिहाई वोटों से जीत चुका था।
सामने वाले लोगों की गाड़ियां कॉलेज के बाहर दंगा करने के लिए तैयार थी लेकिन मौके पर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां और सिक्योरिटी को देखते हुए किसी ने दंगा करने की हिम्मत नहीं की ।
जशन की शाम थी, सभी अपने अपने तरीके से कपिल की जीत की खुशी मना रहे थे ।
लेकिन मान्या चुपचाप बैठा अपने अहम के बारे में सोच रहा था, उसने सभी से एक ही बात कही अब चुनाव हो चुके हैं,
लेकिन अब बात यह है कि अब उन लोगों से बदला कैसे लिया जाए ,
मान्या की प्लानिंग के आगे सब मिट्टी था, मान्या ने सोच लिया था कि बदला लेना है, उन्हीं के अंदाज में ।
चुनाव के अगले दिन जब रिजल्ट आ चुका था ,सामने वाले कैंडिडेट अपना आपा खो चुके थे, मान्या को पता था कि वह कुछ ना कुछ करेंगे और तभी वह उस्के लिए मौका होगा जब वो बदला ले सकता है,लेकिन हथियार से ।
मान्या ने अपने एक दोस्त से एक पिस्तौल वह कुछ कारतूस लिए, अब मान्या के पास अब एक पूरा भरा हुआ पिस्तौल था, जैसा सोचा वैसा हुआ, मान्या का साथी कपिल कॉलेज से अपने मकान पर जा रहा था तो उसकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया,
मान्या ने उन्हें देख लिया।
मान्या चुपके से पीछे से आया और लोगों की पहचान कर ली, लगभग 8 किलोमीटर पीछे-पीछे चलने के बाद जब उनकी गाड़ी एक जगह रुकी तो मान्या ने अपना पिस्तौल निकाला, और उनकी गाड़ी पर धड़ाधड़ फायरिंग चालू की।
गाड़ी में उस समय कोई नहीं था तो जान माल की हानि नहीं हुई लेकिन जो मंजर वहां पर लोगों ने देखा, उससे सब सहन गए और पुलिस को खबर दी।
मान्या जल्दी से वहां से निकला और अपने मकान पर जा पहुंचा और उसने पिस्तौल को गायब कर दिया । पुलिस को पता था यह सब मान्या का करा धरा है,लेकिन बिना सबूत वह मान्या को पकड़ नहीं सकते थे, अगले खबरों में छपा छात्रों की लड़ाई, हुई फायरिंग। तो सब ने अंदाजा लगा लिया कि यह सिर्फ मान्या ने ही किया है,मान्या की अहमियत और रुतबा वापस आ गया, लेकिन उस दिन कपिल अपने मकान पर नहीं पहुंचा आखिर कपिल कहां गया, यह बात अगली कहानी में बताऊंगा।
Facebook/ Mr. Atul poonia
INSTAGRAM/ REALITY_BEHIND_ME
www.Atulthepoet.blogspot.com 

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

मान्या - THE GANGSTER (PART-6)


अब माहौल कुछ यूं था मान्या बड़े जोर शोर से तैयारी कर रहा था कि अब इलेक्शन आ रहे हैं...
और आज नामांकन है, अब क्या था नामांकन का दिन आया तो,
... अलग-अलग प्रत्याशी सामने आ गए ।
जब मान्या का प्रत्याशी,जिसका नाम कपिल था, नामांकन की तैयारी कर रहा था,नामांकन के लिए काफला तैयार हो रहा था,कपिल का नाम कम मान्या का काफिले में नाम ज्यादा था मान्या की वजह से उस काफले में गाड़ियों के संख्या कम से कम 200 के करीब थी पुलिस प्रशासन ने मान्या का नाम लेते ही रैली की इजाजत दे दी और मान्या ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद भी किया।
समय कुछ 10:00 बजे का था इतने में अलग-अलग प्रत्याशी अपना नाम नामांकन के लिए दे चुके थे।
अब 10:00 बजे मान्या और कपिल का काफिला कॉलेज की ओर बढ़ा,
अब जो भी उस काफिले को देखता बस नजर ठहरी जाती, मान्या जो एक कुख्यात बदमाश से साफ छवि की ओर बढ़ रहा था परंतु जिस किसी ने भी वह मान्या का काफिला देखा तो उसके मन में एक ही बात रह गई कि मान्या,
आज भी अपनी शख्सियत में दम रखता है काफिला कॉलेज की ओर बढ़ता चला गया नारे लग रहे थे कुछ कपिल तो बहुत कुछ मान्या की जय जयकार में लगे थे मान्या मानो इस दृश्य को देख बहुत खुश हुआ ऐसे ही लग रहा था कि प्रधान की का चुनाव कपिल नहीं मान्या लड़ रहा है कॉलेज के बाहर जब गाड़ियां पहुंची तो सभी छात्र देखकर दंग रह गए कि इतनी भीड़ सिर्फ और सिर्फ मान्या इकट्ठा कर सकता है लेकिन मान्या ने किसी को बुलाया नहीं था यह सब उसी उसकी पहचान थी कि लोग अपने आप मान्या की एक लफ्ज़ पर सैकड़ों गाड़ियां लेकर कपिल के काफिले पहुंच गए अब नामांकन के लिए गेट के अंदर दाखिला हुआ नामांकन के समय सिर्फ जो प्रत्याशी है वही कॉलेज के अंदर जा सकता है लेकिन मान्य मान्य को भी इजाजत मिली कि आप भी अंदर जा सकते हैं एक वीआईपी का सलूक मान्य के साथ हो रहा था अब नामांकन तो हो चुका।
माहौल भी बन गया,माहौल एक तरफा भी बन गया,अब शाम को जब जब मान्या अपने मकान पर जा रहा था ,उसके साथ रवि और उसके दो दोस्त उनकी गाड़ी में ही मकान पर जा रहे थे,
एक मोड़ मोड़ा कि आगे देखा कि कुछ लोग खड़े हैं ऐसा ही खड़े होंगे मैंने सोचा,लेकिन जो लोग वहां पर खड़े हुए थे उन्होंने तो कुछ और ही सोच रखा था।
जैसे ही हमारी गाड़ी उन लोगों से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पहुंची तो इतने में,
गाड़ी के शीशे पर पत्थर आने लगे,
पत्थर तक ठीक था...
गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में जा लगी लेकिन अब जो बाद में हुआ वह हमने कभी सोचा भी नहीं था,हमने क्या यह तो मान्या ने भी नहीं सोचा था
कि उसे कभी हथियारों का सामना करना पड़ेगा कुछ लोग जिनके पास पिस्टल और बंदूकें थी हमारी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगे ,मान्या को जोर-जोर से कहा की गाड़ी स्टार्ट करो और निकलो।
जैसे तैसे हमारे गाड़ी स्टार्ट हुई और वह जैसे ही हमारी गाड़ी के पास आने लगे इतने में मारी गाड़ी सराटे से वहां से निकल गई,
अब जब मकान पर पहुंचे तो इतना इतना दिमाग खराब हुआ कि ऐसा कौन कर सकता है हमारा किसी से कोई हथियारों वाला बैर नहीं है मान्या ने भी यही सोचा ऐसा कौन कर सकता है हमारा कोई दुश्मन भी नहीं है हर्ष जिस ने माफी मांग ली और वह दिल्ली रहने लगा है ,
और इलाके में शायद ही कोई मान्या पर हमला कर सकता है यह कौन थे चुनावी रंजिश मैं मिले कुछ लोग या हर्ष के लोग या पुलिस प्रशासन इसका जवाब अगली बार....
FB/ MR. ATUL POONIA
INSTAGRAM/ REALITY_BEHIND_ME
WWW.ATULTHEPOET.BLOGSPOT.COM 

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

मान्या - THE GANGSTER (PART-5)


मिटी कहां गई ये सिर्फ मान्या को ही पता था,लेकिन मुझे भी तो पता है,चलो देखो अब आप सब कि मान्या ने पुलिस अधिकारी को जवाब दिया था कि उसे ज़मीन पर सोना ही अच्छा लगता है,लेकिन अब आपने एक लाईन पढ़नी चाहिए थी कि पानी के मटके....
एक जेल के कमरे मे पांच पानी के मटके होते है,जिन्हे भरने के लिये केदी कभी भी जेल के कमरे से बाहर आ सकता है,क्योकिं वो उनके दैनिक जीवन का हिस्सा है,अब मान्या के शरीर का धनी था,और उसका जेल में एक कुख्यात रुतबा था,दिन मे मान्या जेसे तेसे मटको के पानी को खाली कर,रात को उनमे मिटी भरता था, पांच मटको मे भरी मिटी कितनी होती है आपको पता होना चाहिए,एक 25 लीटर के पानी के मटके मे कम से कम 40 किलो मिटी आ सकती है,अब रात को मान्या सभी मटको मे मिटी भरता और सुबह 4 बजे उठकर अपनी शारीरिक फिटनेस को सहेजता था,उठते ही वो मटको को जेल के कुए मे गिरा देता,इतनी बड़ी जेल तो कुआ भी आम सी बात है बड़ा ही होगा,रोज थोड़ी थोड़ी मिटी से वो कुआ 4 साल मे नही भर सकता था,मिटी कुए में पानी मटको में,सिलसिला जारी रहा मिटी जाती रही,काम चलता रहा,अब ये कोन जाने की की इतने गहरे कुए मे निचे मिटी है या कुछ और,मान्या का यह प्लान भी सफल रहा ,अन्तिम दिन मे मान्या ने मटको को साफ पानी से भर के छोड़ा था,ताकि किसी को शक ना हो कि आज मान्या ने मटके क्यूँ नही भरे,गौर कोन करे,पानी का क्या कोई सोचेगा,ये भारत है।
अब ऐसे मिटी गायब हुई थी और एक शातिर युवा मान्या का दिमाग पुलिस के दिमाग से कई ज्यादा चलता था,
बेसब्री की हद होती है,मिटी कहां गई ये पता उन्हे आज भी नहीँ,गिरिराज आज भी फरार है,एक दिमाग और इतना तहलका,,ये सिर्फ मान्या ही कर सकता है,
मान्या, नाम ही काफी था इलाके में,साफ छवि या बदमास,ये लोगो की सोच मे था,
कलेक्टर ,मन्त्री,बड़े लोग ,बड़े अधिकारी एक ही नाम को पहचानते थे,मान्या।
थपड़ से मिटी तक मान्या के बहुत बड़ा किस्सा था,
जो शायद कभी न उजागर हो सकता था,अब एक नई चीज़ मान्या के कॉलेज मे आने वाली थी,जिसका नाम था स्टूडेंट ईलेक्शन,यानि छात्र संघ चुनाव ।
मान्या कॉलेज के पहले साल में,लेकिन रुतबा किसी प्रधान से कितना ज्यादा,
अब चुनाव की हलचल में सभी कैंडिडेट वोट के पास कम मान्या के पास उसके मकान के आगे ज्यादा खड़े नज़र आ रहे थे,हालात चुनाव नहीं मान्या था,मान्या चुनाव मे सहायता नहीँ करना चाहता था,लेकिन नाम का इस्तेमाल भी तो करना था,चुनाव के 5 दिन बाकी और नामकंंन आज थे,मान्या ने उमीदवार घोषित करना था,आज।
मान्या ने उमीदवार घोसणा की,अब क्या था,क्या माहौल हुआ ये अगली कहानी में ।
FB/ MR. ATUL POONIA
INSTAGRAM/ REALITY_BEHIND_ME
WWW.ATULTHEPOET.BLOGSPOT.COM 

बुधवार, 18 सितंबर 2019

मान्या - THE GANGSTER (PART-4)


अब मान्या कॉलेज गया तो सबकुछ बदला बदला सा नज़र आ रहा था,हर किसी के ल्फ्ज़ो मे मान्या का ही नाम था,हर कोई मान्या के पास उस से हाथ मिलाने के लिये चला आ रहा था,मानो गेट के पास इतनी भीड़ उमड़ रही थी,जैसे मान्या कोई बड़ा नेता हो,हर तरफ़ उसकी यारी और बहादुरी के किस्से थे,ऐसी स्थिति में मान्या खुद को सही समझने लगा था,उसकी सोच बस बदमास के किरदार मे रुकी हुई थी,अपने दोस्त रवि के साथ अपनी क्लास की और बढते हुए उसे कुछ लड़के किसी लड़के को धका दे रहे थे,मान्या को देख मानो माहौल रुक गया,मान्या ने एक आवाज दी की छोड़ दो उसे,इतना सुनते ही लड़को ने उसे छोड़ माफी मांग ली और वहाँ से दौड़ते हुए चले गये,अब मान्या जब क्लास मे पहुचा तो क्लास लग रही थी,प्रोफ्फेसर ने मान्या को नहीं देखा और अन्दर आने से मना कर दिया कि लेट आने वाले के लिये कोई जगह नहीं है,पीछे मुड़कर देखा तो सारी क्लास खड़ी थी जेसे कोई प्रिन्सिपल आया हो,नज़र पड़ी तो गेट पर मान्या खड़ा था,प्रोफेसर ने मान्या को कहा,
'सॉरी भाईसाब,आइये गलती हो गई'
ये सुन मान्या ने कहा नहीं सर गलती हो गई कल से समय से आऊगा,"
सारी क्लास खड़ी थी,मान्या ने सबको राम राम की बेठने को कहा,
सारी क्लास शान्त थी और प्रोफेसर क्लास छोड़कर प्रिंसिपल के पास गया और बोला,
हमे मान्या को कॉलेज से निकाल देना चाहिए,
प्रिन्सिपल ने कहा,
मन तो बहुत कर रहा है लेकिन मैं मान्या का थपड़ नहीं सह सकता,ये सुन प्रोफेसर के होश उड़ गये,प्रोफेसर चुप चाप वहाँ से चला गया,
उधर क्लास मे मान्या दोस्तो के साथ बेठा था,इतने मे कॉलेज में पुलिस आ गई और मान्या को गिरफ़्तार करने के लिये प्रिन्सिपल ऑफ़िस पहुची,
कि मान्या को बुलाया जाए,गिरिराज को भगाने के आरोप मे मान्या से पूछताछ करनी है,प्रिन्सिपल ने उन्हे क्लास मे जाकर मान्या को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी,
क्लास की तरफ 6 पुलिस वाले बढ रहे थे,कि मान्या एकदम क्लास से बाहर निकला,पुलिस वालो ने मान्या से कहा,
आपसे पूछताछ करनी है,मान्या ने कुछ नही कहा
,हाथ आगे करते हुए मान्या ने गिरफ़्तारी कबूल की,अब हाथ मे हथकड़ी लगे मान्या कॉलेज से निकल रहा था तो सारा कॉलेज इक्कठा हो गया और पुलिस से सवाल करने लगा,कि गिरफ्तारी किस बात की,मान्या ने सजा काट ली और अखबारों मे उसे बरी कर दिया गया है ऐसा लिखा है,तो मान्या ने सब को समझाया कि ये पुलिस-प्रशासन का काम है,आप मत इस तरह दखल दे,पुलिस ये बात सुन दंग रह गई कि मान्या ,उनकी तरफदारी कर रहा है,
अब थाने की और बढते हुए हवलदार ने पुछा,
इतनी अच्छी प्रवर्ति के इन्सान हो तो इन कामो मे केसे पड़ गये,मान्या ने कहा,
समय,समय एक ऐसी चीज़ है जो इन्सान को हेवान और भगवान बनाने मे समय नही लेता,
ये सुन पुलिस के अधिकारी ने वाह वाह की,
अब थाने मे मान्या को पहूंचा दिया गया,मान्या को बड़े पुलिस अधिकारी के पास अकेले बेठा दिया गया और सवाल जवाब चालू हुए,
पहला सवाल मान्या से पुछा गया,
क्या तुम गिरिराज को व्यक्तिगत रूप से जानते हो या जेल मे ही पहचान हुई,
जवाब- नहीं,मै गिरिराज को नही जानता,न ही मेरी जेल मे उस से कोई खास पहचान हुई।
दुसरा सवाल- क्या तुम्हे पता है की गिरिराज कहा गया है,
जवाब- नहीं,उसने मुझे कुछ नही बताया,
सवाल- सुरंग 3 दिन मे नहीं खोदी जा सकती,इतनी कठोर मिटी को खोदने के लिये कम से कम 30 दिन लगते है,तुम सही बताओ,
जवाब- मुझे सुरंग के बारे मे पता होता तो मै खुद भाग जाता।मुझे नही पता था।
सवाल- दबाव बनाकर पूछते हुए अधिकारी ने कहा कि तुम्हारे बिना यह काम नहीं हो सकता?
जवाब- हो सकता है कि सुरंग पहले से हो,मुझे नही पता सर ।
सवाल- सुरंग तुम्हारे बिस्तर के निचे बनी थी,फ़िर भी तुम्हे नही पता,क्यूँ?
जवाब- मै वहाँ नही सोता था,मै पानी के मटके के पास सोता था,मुझे जमीन पर नीन्द आती है।
सवाल-इतनी लम्बी सुरंग,कोई 2 टन मिटी कहां जा सकती है***,तुम्हे कुछ पता है,
जवाब-मिटी.....मिटी का मुझे पता नहीं,अगर आपको लगता है कि मै झूठ बोल रहा हू तो बताईये मुझे गिरिराज को भगाने मे क्या फायदा हो सकता था,?
सवाल-ये भी है,भला तुम्हे क्या फायदा,लेकिन यारी निभाने का शौंक जो है तुम्हे.....
जवाब- हा हा हा,,,,बिल्कुल लेकिन मेने कोई जुर्म नहीं कर सकता,और किसी अपराधी को भगाने मे सहायता नहीं कर सकता सर।।।
ऐसे ही कुछ छोटे बड़े सवाल मान्या से पुछ उसे जाने दिया गया,पुलिस-प्रशासन के प्रती इतनी उदारता देख पुलिस-प्रशासन भी मान्या को सही मानने लगी,।।।
मान्या अपनी मूँछों को ताव देते पुलिस थाने से निकला तो पत्रकार उसका इन्तजार कर रहे थे,
बाहर निकलते ही पत्रकार मान्या की तरफ बढ़े तो पुलिस ने मान्या को एक साइड में कर पुलिस की गाड़ी तक पहूंचा दिया,मान्या ने पत्रकारो को एक बात कही,मै पुलिस-प्रशासन की इज्जत करता हूँ,
और जो सहयोग मुमकिन होगा मै करूँगा,अगले दिन मान्या ने अखबार पढा तो लिखा हुआ था,एक अच्छा इन्सान है मान्या,%% ये देख सारे इलाके मे मान्या की छवि अच्छी हो चुकी थी,लेकिन क्या आपको पता है की सुरंग की मिट्टी कहां गई ,ये राज़ है जो कल बताऊगा आपको......
WWW.ATULTHEPOET.BLOGSPOT.COM
FACEBOOK/ MR. ATUL POONIA
INSTAGRAM/ REALITY_BEHIND_ME